अमृतसर महिला कांग्रेस प्रधान शिवानी शर्मा का इस्तीफा:व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर छोड़ी पार्टी, कई नेताओं से चल रही थी अनबन




अमृतसर महिला कांग्रेस (शहरी) की जिला प्रधान शिवानी शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 4 अप्रैल को राष्ट्रीय नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेजा, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। इस्तीफे पत्र में शिवानी शर्मा ने अपने कार्यकाल को सम्मानजनक बताया और पार्टी नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी लिखा कि वह पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगी और भविष्य में भी संगठन का समर्थन करती रहेंगी। संगठन के भीतर पद से हटाने के चल रहे थे प्रयास हालांकि, सूत्रों के अनुसार, उनके इस्तीफे के पीछे केवल व्यक्तिगत कारण नहीं हैं। अंदरूनी चर्चा है कि जिला स्तर पर कुछ नेताओं के साथ उनकी अनबन चल रही थी। विशेष रूप से एक सीनियर नेता के साथ उनके मतभेद सामने आए हैं। सूत्रों का दावा है कि संगठन के भीतर उन्हें पद से हटाने के प्रयास भी किए जा रहे थे। 26 मार्च को सिलेंडर लेकर मोदी सरकार के खिलाफ किया था प्रदर्शन बताया जा रहा है कि शिवानी शर्मा ने लगभग 17 घंटे पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया था, लेकिन पार्टी हाईकमान द्वारा इसे अभी तक औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अमृतसर की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। फिलहाल, इस मुद्दे पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। शिवानी शर्मा कांग्रेस में पूरी तरह से एक्टिव थीं और हर मुद्दे पर खुलकर विचार रखती हैं। बीते 26 मार्च को शिवानी शर्मा ने सिलेंडर के मुद्दे पर सरकार को घेरा था ओर प्रदर्शन किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *