भोजपुर में कुत्ते के काटने से बच्चे की मौत:एक महीने तक नहीं लगवाई रेबीज की वैक्सीन; बुखार आने के बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे




भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में एक माह पूर्व कुत्ते के काटने से में बीमार बालक की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृत बालक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी ब्रह्मचारी चौधरी का 9 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार है। कुत्ते के काटने के बाद नहीं लगा था इंजेक्शन मृत बालक के पिता ब्रह्मचारी चौधरी ने बताया कि, एक महीना पहले वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव अपने ननिहाल गया था, जहां खेलने पर एक कुत्ते ने उसे काट लिया था। हालांकि, कुते के काटने के बाद परिज उसकानों ने उसका इलाज नहीं कराया था। न हीं उसे रेबीज की कोई सुई दिलाई गई थी। अचानक बिगड़ी तबीयत, दिखे खतरनाक लक्षण परिजनों ने बताया कि, तीन दिन पहले अचानक उसे बुखार और खांसी शुरू हुई। स्थिति तब गंभीर हो गई जब वह पानी देखकर घबराने लगता था और कभी-कभी कुत्ते जैसी आवाज निकालता था। ये लक्षण रेबीज के माने जा रहे हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत शनिवार को जब उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई तो परिजनों ने उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था। लेकिन पटना ले जाने की तैयारी के दौरान ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को वापस गांव ले गए। ऑन ड्यूटी चिकित्सक अशोक कुमार ने बताया कि, ‘परिजनों द्वारा बोला गया कि कुत्ता काटने के बाद कुछ दिन ठीक था। अच्छे खेल कूद रहा था, लेकिन अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। कभी–कभी कुत्ते जैसा हरकत करता था। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया था।’ परिवार में मचा कोहराम मृत बालक अपने तीन भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां सोनाझारो देवी और दो भाई रैशन कुमार-प्रमोद कुमार, एक बहन अंशु कुमारी है। घटना के बाद मृत बालक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृत बालक की मां सोनाझारो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *