हनुमानगढ़ में आरपीएफ कॉन्स्टेबल के मकान में चोरी:रेलवे क्वार्टर में चोरों ने की सेंधमारी, गांव गया हुआ था परिवार




हनुमानगढ़ में आरपीएफ कॉन्स्टेबल के रेलवे क्वार्टर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने ताला तोड़कर घर से लैपटॉप, गैस सिलेंडर, चांदी का मंदिर और अन्य घरेलू सामान चुरा लिया। घटना जंक्शन थाना इलाके की रेलवे मेडिकल कॉलोनी में हुई। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कार्यरत कॉन्स्टेबल उमेद शर्मा ने इस संबंध में जंक्शन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह रेलवे मेडिकल कॉलोनी स्थित क्वार्टर संख्या 83बीसी में रहते हैं। 22 मार्च को वह अपने परिवार के साथ हरियाणा स्थित अपने गांव गए थे। इसी दौरान 23 मार्च की रात को चोरों ने उनके क्वार्टर का ताला तोड़ दिया और घर में घुस गए। चोरों ने एक पुराना लैपटॉप, एक भरा हुआ गैस सिलेंडर, लगभग 40 ग्राम वजन का चांदी का मंदिर, पारे का शिवलिंग, अन्य घरेलू सामान और एक गुल्लक भी चोरी कर लिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद कॉन्स्टेबल शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दी। जंक्शन थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच एएसआई राजेंद्र कुमार बुडानिया को सौंपी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *