लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू:जोधपुर रूट से होगा संचालन, हर रविवार- सोमवार चलेगी




गर्मी की छुट्टियों में लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन चार ट्रिप के लिए चलाई जा रही है और सोमवार को जोधपुर-जालोर-भीलड़ी मार्ग से होकर राजकोट तक जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल 26 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 5:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद सुबह 5:50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल 6 अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात 10:30 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 9:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यहां से 9:50 बजे प्रस्थान कर बुधवार सुबह 5:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी, सोरों शूकर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन, महेसाणा, विरमगाम, सुरेंद्रनगर और वांकानेर स्टेशनों पर रुकेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 11 स्लीपर और 4 सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *