अबोहर क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या गंभीर होती जा रही है। शनिवार देर रात एक कार आवारा पशु से टकरा गई, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला। यह घटना गांव खुब्बन है। राजविंदर सिंह अपनी पत्नी और बेटी नवरीत कौर के साथ कार में सवार होकर गांव सीतो जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक आवारा पशु सामने आ गया, जिससे कार उससे टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें सरकारी अस्पताल सीतो में भर्ती कराया। पति-पत्नी मामूली घायल, बेटी को गंभीर चोटें लगी
डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में राजविंदर सिंह और उनकी पत्नी को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, उनकी बेटी नवरीत कौर को गंभीर चोटें लगी हैं, जिस कारण उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सड़कों पर आवागमन जोखिम भरा
स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे सड़कों पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। अस्पताल द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link