नवादा में 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत:खेत में मोटर पंप के पास पानी भरे गड्ढे में खेलते समय गिरा




नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के मोहनरिया तरी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां खेत पटवन के लिए बने मोटर पंप के पास पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो वर्षीय मासूम निशांत कुमार की मौत हो गई।

मृतक निशांत, सिरदला थाना क्षेत्र के सांढ मंझगावां पंचायत स्थित भराड़ी गांव निवासी नीतीश कुमार का पुत्र था। वह पिछले दो महीनों से अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहा था। यह घटना सुबह के समय हुई जब निशांत खेलते-खेलते अचानक गड्ढे के पास पहुंचा और उसमें गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। बच्चे को तत्काल अनुमंडल अस्पताल रजौली पहुंचाया घटना के बाद परिजनों ने बच्चे को तत्काल अनुमंडल अस्पताल रजौली पहुंचाया। वहां डॉ. राघवेंद्र भारती ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में मातम छा गया है। परिवार के सदस्यों का गहरा दुख है, और ग्रामीण उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *