अबोहर में एक नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, पुलिस ने NDPS एक्ट में केस दर्ज किया; आरोपी से पूछताछ जारी




अबोहर के थाना सिटी वन पुलिस ने 9.3 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम किल्लियांवाली लिंक रोड से अबोहर की ओर गश्त कर रही थी। गैस एजेंसी के पास एक युवक सामने से आता दिखा, जिसने अपनी जेब से कुछ निकालकर फेंक दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे काबू किया और तलाशी लेने पर उसके पास से 9.3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईदगाह बस्ती निवासी अंश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विवाहित है और एक बेटे का पिता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कर रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि वह हेरोइन कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने वाला था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। रिमांड के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है, जिसके आधार पर पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *