हरदोई में जमीन विवाद, दंपती पर हमला, VIDEO:दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, केस दर्जकर आरोपियों की तलाश




हरदोई के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पाटकुंआ गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई। गांव निवासी ननहक्के और उनकी पत्नी रेनू पर कुछ लोगों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। पीड़ितों के अनुसार, महेश शर्मा, रोहित शर्मा, विकास सिंह, शुभनीष शर्मा और अनूप शर्मा लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ननहक्के और रेनू पर हमला कर दिया। यह घटना पाटकुंआ गांव की है। पीड़ित दंपत्ति ने बताया कि हमला इतना गंभीर था कि आसपास के लोग भी मदद के लिए आगे नहीं आ सके। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें मारपीट साफ तौर पर देखी जा सकती है। पीड़ित दंपत्ति ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *