डीडवाना के शादाब उस्मानी को राजस्थान अंडर-14 बालिका फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वे शहर की मारवाड़ फुटबॉल अकादमी के संचालक और कोच हैं। उनके नेतृत्व में टीम ‘खेलो इंडिया’ के फाइनल राउंड में भाग लेने के लिए फगवाड़ा, पंजाब के लिए रवाना हो गई है। डीडवाना के फुटबॉल इतिहास में यह पहली बार है कि राज्य की किसी आधिकारिक टीम का प्रशिक्षण शिविर स्थानीय स्तर पर आयोजित किया गया। मारवाड़ स्पोर्ट्स अकादमी के संरक्षक डॉ. सोहन चौधरी ने खिलाड़ियों के लिए 6 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण, आवास और किट की व्यवस्था की। अपनी नियुक्ति पर कोच शादाब उस्मानी ने दिलीप सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मंजूर अली और डॉ. सोहन चौधरी को दिया।
मारवाड़ फुटबॉल अकादमी वर्तमान में जिले के 10 गांवों में बालिकाओं को फुटबॉल का प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। टीम में कप्तान मनीषा और दीपिका, उपकप्तान पवन, सुरज्ञान, नैना, अनुष्का, अर्पणा, अनुराधा, छत्री, कुमकुम, निकिता, भारती और गोलकीपर अंकिता शामिल हैं। टीम के साथ मैनेजर सुशीला मणिपुर भी रवाना हुई हैं। टीम की रवानगी से पहले डीडवाना के मारवाड़ हॉस्पिटल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
Source link