पत्नी के आशिकों ने पति की कराई हत्या:हसबैंड ने फोन पर बात करते सुन लिया था, लव ट्रायंगल में शूटर से कराया मर्डर




मुजफ्फरपुर में लव ट्रायंगल में हत्या हुई है। दो आशिकों ने मिलकर महिला के पति का मर्डर कर दिया। सुपारी देकर मकेश्वर पंडित (35) की हत्या करा दी। सुपारी कितनी दी थी इस बारे में पुलिस ने अभी नहीं बताया है। दोनों आशिकों में एक महिला का पड़ोसी है और दूसरा मकेश्वर का जीजा। मकेश्वर की पत्नी दोनों को फोन पर एंटरटेन करती थी। 6 साल से अवैध संबंध चल रहा था। पिछले एक सप्ताह पहले पति मकेश्वर ने पत्नी को फोन पर बात करते सुन लिया था, जिसके बाद मुन्ना के घर जाकर शिकायत की थी। मकेश्वर और मुन्ना के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद मुन्ना ने महेश के साथ मिलकर शूटर से 2 अप्रैल को मकेश्वर की हत्या करा दी। घर से 700 मीटर दूर गोली मार गई थी। जानकारी एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने दी है। पुलिस ने रविवार को मामले का खुलासा किया है। मुन्ना और महेश की गिरफ्तारी हो चुकी है। शूटर अभी नहीं पकड़ा गया है। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र की है। 12 साल पहले हुई थी शादी पुलिस के अनुसार मकेश्वर की शादी 12 साल पहले हुई थी। 2 बेटियां और एक बेटा भी। इनकी उम्र 10 साल के अंदर है। पड़ोस में मुन्ना भी रहता है। इसी वजह से उसकी मुलाकात मकेश्वर की पत्नी से होती रहती थी। इसी बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई। दोनों छिपकर बातें किया करते थे। वहीं, दूसरी तरफ मकेश्वर का जीजा महेश भी घर कभी-कभी आया करता था। महेश से भी मकेश्वर की पत्नी का अवैध संबंध था। ये बात मुन्ना को भी पता था, पर उसको इस बात से कोई एतराज नहीं था। मुन्ना और महेश की एक-दूसरे काफी बनती थी। यहीं कारण है कि दोनों ने मिलकर मकेश्वर की हत्या करा दी। पिता के बयान पर प्राथमिकी हुई थी मृतक के पिता बालजी पंडित के बयान पर मोतीपुर थाना में केस दर्ज हुआ था। जिसमें नामजद मुन्ना पंडित सहित 3 को आरोपी बनाया गया था। 2 की गिरफ्तारी हो चुकी है। पिता के आवेदन पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को लगाया गया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पश्चिमी-1) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। शूटर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि नामजद आरोपी मुन्ना पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी महेश पंडित को भी पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ के बाद कई अहम जानकारियां मिली हैं। मुन्ना ने प्रोफेशनल शूटर से हत्या कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *