Bihar Evening Bulletin News; Arandabad NHAI DG Scam 87 Lakh


.

आज की सबसे बड़ी खबर औरंगाबाद से है। यहां NHAI का DG बनकर 87 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में 6 से अधिक लोगों से ठगी की गई है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी ने NHAI में ठेका और नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठे। इसके बाद पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

टॉप 15 खबरें…

1. NHAI का DG बनकर अतुल सिद्धार्थ ने 87 लाख ठगे

औरंगाबाद में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) का DG बनकर 87 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में 6 से अधिक लोगों से ठगी की गई है। आरोपी खुद को असम NHAI का महानिदेशक बताता था। पूरी खबर पढ़ें

2. 3 साल की बच्ची से गैगरेप, ब्लीडिंग से हालत नाजुक

पटना के परसा बाजार में 3 साल की दलित बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों में बच्ची का चाचा भी शामिल है। पुलिस ने बच्ची के चाचा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें

3. ‘कर्जदार टॉर्चर करते थे, इसलिए ट्रेन के आगे कूदा’

आरा-दानापुर रेलवे ट्रैक के आरा जंक्शन पर शुक्रवार की शाम 54 साल के कारोबारी विजय कुमार गुप्ता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की कोशिश की थी। विजय का फिलहाल पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहद नाजुक बताया है। पूरी खबर पढ़ें

4. छात्र ने खान सर को खून से बनाई तस्वीर भेंट की

पटना के बापू सभागार में आयोजित खान सर के कार्यक्रम ‘पढ़ाई और स्वरोजगार’ में एक छात्र ने उन्हें खून से बनाई गई तस्वीर भेंट की। यह तस्वीर नीम की लकड़ी पर बनाई गई थी। तस्वीर देखने के बाद खान सर ने छात्र की तारीफ की। उन्होंने कहा, “इन्होंने पेड़ बहुत अच्छा चुना है, नीम का। हम नीम जैसे हैं, स्वाद में भले कड़वे लगें, लेकिन बीमारी ठीक करने का काम करते हैं।” पूरी खबर पढ़ें

5. ‘नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा की शपथ’

नीतीश कुमार बिहार सीएम के पद से इस्तीफा कब देंगे? बिहार का अगला सीएम कौन होगा? इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे। इससे पहले वे 9 अप्रैल को दिल्ली में JDU नेताओं के साथ बैठक करेंगे। पूरी खबर पढ़ें

6. ‘कस्टम अधिकारी’ बनकर 17KG सोने की लूट

पटना में गुजरात के कारोबारी के स्टाफ से 17 किलो सोने की लूट हुई है। कस्टम अधिकारी बनकर अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र में हुई। गुजरात के कारोबारी के स्टाफ और राजकोट के रहने वाले महेश को पटना में बंधक बना लिया गया। उससे सोने से भरा बैग बदमाशों ने लूट लिया और इसके बाद महेश को छोड़कर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें

7. मदरसे में छापेमारी, हथियार मिले, 3 हिरासत में

मोतिहारी में एक मदरसे पर छापेमारी कर मौलवी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी के दौरान मौके से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस भी मिले हैं। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसल की टीम भी जांच कर रही है। मामला चकिया थाना स्थित गवंदरा इस्लामिया मदरसा का है। पूरी खबर पढ़ें

8. तेजस्वी यादव ने गिनाई बिहार की बदहाली

बिहार की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए तीखे पोस्ट के बाद जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जोरदार पलटवार किया है। पूरी खबर पढ़ें

9. लखनऊ के खिलाफ भी ईशान किशन का नहीं चला बल्ला

हैदराबाद के राजीव नगर स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच खेला जा रहा है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ईशान किशन का बल्ला आज भी नहीं चला। वे केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए। प्रिंस यादव ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए ईशान किशन को क्लीन बोल्ड कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

10. जमीन विवाद में मां-बेटी से मारपीट, देवर ने डंडे से मारा

समस्तीपुर में जमीन विवाद में मां-बेटी से मारपीट हुई है। लाठी और डंडों से पिटाई की गई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पीड़िता की पहचान जितवारपुर हसनपुर वार्ड-15 निवासी मिथिलेश राय की पत्नी सुशीला देवी(35) और बेटी रोशनी कुमारी(16) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें

11. पटना में गैस कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस की छापेमारी

पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैस रिफिलिंग के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। आनंदपुरी नाला के पास स्थित सर्वेश्वरी इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग सेंटर में छापेमारी की है। इस दौरान मौके से पुलिस ने 8 घरेलू और 1 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़ें

12. कटिहार में बाइक में लगी आग, अफरा-तफरी, टला हादसा

रविवार को कटिहार नगर थाना क्षेत्र के हरीगंज चौक पर एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। पूरी खबर पढ़ें

13. नवादा में सदर अस्पताल में एंबुलेंस चालक से मारपीट

नवादा स्थित सदर अस्पताल में एक सरकारी एंबुलेंस चालक और एक आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मरीज के परिजनों ने एंबुलेंस चालक के फोनपे पैसे मांगने और फिर गायब हो जाने का आरोप लगाते हुए यह मारपीट की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें

अब वो खबर जो हटकर है

14. खेत में लड़की के साथ दिखे JDU नेता बलिराम सिंह

सारण जिले के मढ़ौरा क्षेत्र से JDU नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर जिस व्यक्ति की पहचान की जा रही है, वह जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह बताए जा रहे हैं। वायरल फुटेज में एक युवती घबराकर भागती हुई दिख रही है, जबकि एक व्यक्ति भी तेजी से वहां से निकलने का प्रयास कर रहा है। वीडियो बनाने वाले युवकों का दावा है कि नेता युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। पूरी खबर पढ़ें

जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

15- 6 जिलों में कल बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

बिहार के भोजपुर, बक्सर, अरवल सहित 6 जिलों में कल यानी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *