[ad_1]
दरभंगा. नालंदा के नूरसराय में दिनदहाड़े महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की घटना के विरोध में भाकपा (माले) और अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की दरभंगा जिला कमिटी के बैनर तले आज लहेरियासराय में विरोध मार्च निकाला गया। पोलो मैदान से शुरू हुआ यह मार्च कमिश्नरी और कलेक्ट्रेट होते हुए लहेरियासराय टॉवर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के जिला स्थायी समिति सदस्य अशोक पासवान ने कहा कि नूरसराय की घटना राज्य सरकार के लिए “काला धब्बा” है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है और महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को शर्मसार कर रही हैं और सरकार के दावों की पोल खोल रही हैं। घटना की कड़ी निंदा कर बताया गंभीर ऐपवा की जिला सचिव शनिचरी देवी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद गंभीर बताया। उन्होंने सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा देने और पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा और शिला देवी ने भी महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर चिंता जताई और सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की।
इस विरोध मार्च में भाकपा (माले) के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, धर्मेश यादव, रूबी खातून, आशा देवी, पानवटी देवी, सुकनी देवी, विनोद पासवान समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
[ad_2]
Source link