Gang Member Arrested in 5 Lakh Black & White TV Tube Scam

[ad_1]

पुलिस ने पुराने ब्लैक एंड व्हाइट टीवी की ट्यूब बेचने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक और शातिर आरोपी रिकेश उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है।

.

घटना की शुरुआत 12 दिसंबर 2025 को हुई थी, जब पीड़ित सुरेंद्र सिंह (निवासी काकोड़ा) को मनोज बावरिया नामक व्यक्ति ने पुराने टीवी की ट्यूब के व्यापार में भारी मुनाफे का लुभावना झांसा दिया।

आरोपियों ने पीड़ित को लोहारू बाईपास बुलाकर ट्यूब दिखाई और विनोद नामक व्यक्ति को फोटो भेजकर सौदे का नाटक किया।

विश्वास जीतने के लिए सूरजगढ़ टोल टैक्स पर फॉर्च्यूनर सवार चार व्यक्तियों को फर्जी खरीदार बनाकर बुलाया गया।

मनोज बावरिया के झांसे में आकर पीड़ित 14 दिसंबर को 5 लाख रुपये लेकर सुल्ताना के पास एक सुनसान रास्ते पर पहुँचा। वहाँ मनोज और विनोद ने रुपये ले लिए और ट्यूब थमा दी।

‘टूटी हुई’ बताकर फिर ले उड़े ट्यूब

ठगी यहीं नहीं रुकी। आरोपियों ने पीड़ित को चिड़ावा छोड़ा और शाम को फिर सूरजगढ़ बुलाया। वहाँ उसी फॉर्च्यूनर सवार गैंग ने ट्यूब को ‘टूटा हुआ’ बता दिया और जाँच के बहाने उसे जयपुर ले जाने का नाटक कर ट्यूब भी वापस ले ली। बाद में विनोद ने फोन पर भुगतान करने का झूठा आश्वासन दिया, जिसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। थानाधिकारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रिकेश उर्फ गोलू (21 वर्ष) पुत्र रामफल, निवासी बास बीसना (थाना गुढ़ागौड़जी) को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में मुख्य आरोपी मनोज कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल जेल भिजवा चुकी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment