जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर की शाखाओं का संगम रविवार की शाम एयरफोर्स के चामी पोलो मैदान में हुआ। इसमें 18 नगर की 146 बस्तियों की 200 विद्यार्थी शाखाओं के स्वयंसेवक शामिल हुए। एक साथ सभी ने मातृभूमि को वंदन किया तो उपस्थित हर कोई देश प्रेम ओर राष्ट्रभक्ति के भाव में नजर आया। कार्यक्रम को लेकर महानगर कार्यवाह भरत जांगिड ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद व मंच पर विभाग संघचालक जगदीश सिंह उपस्थित रहे । एक घंटे की शाखा के तहत 5 हजार से अधिक स्वयंसेवकों एक ने एक साथ एक स्थान पर एक समय में मंच से संघआज्ञा का पालन करते हुए योग व्यायाम और खेल के माध्यम से शारीरिक किया। सभी एक एक साथ भगवा ध्वज का प्रणाम कर नमस्ते सदा वत्सले प्रार्थना वाचन किया।
संगम में आए मुख्य वक्ता जगदीश प्रसाद ने कहा कि संघ की शाखा कार्यकर्ता निर्माण की फैक्ट्री जो राष्ट्र की मजबूती धर्म की रक्षा के लिए राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है। पहली बार संघ स्थान पर आकर भगवा ध्वज प्रणाम करते ही स्वयंसेवक बन जाता है और रोज की साधना व तप से कार्यकर्ता बनता है ।
स्वयंसेवक शाखा में साथ लाठी लेकर आते हैं जो मन को आत्मविश्वास देती है। और समाज की रक्षा का भान कराती है। संघ की शाखा में पथ संचलन में होने वाले घोष वादक स्वयंसेवक ही होते है। जो निरंतर अभ्यास से दक्ष होते हैं। घोष हमें एक साथ एक दिशा ने चलने का भाव जागृत करता है। इस प्रकार के उत्कृष्ट कार्यकर्ता बनने के लिए और हिंदू समाज को जागृत करते हुए संगठित करने के लिए हर रोज शाखा आने का संकल्प लेकर सभी जाए तभी यह संगम की सफलता होगी। कार्यक्रम में महानगर संघचालक प्रकाश जीरावला प्रांत प्रचार प्रमुख पंकज कुमार , विभाग प्रचारक मंगलाराम महानगर प्रचारक हार्दिक सहित प्रमुख पदाधिकारी संगम अवलोकन किया ।
Source link