मोतिहारी में भू-माफिया थार छोड़कर भाग:ग्रामीणों ने एकजुट होकर जमीन कब्जाने आए गुर्गों को खदेड़ा,वीडियो वायरल




मोतिहारी के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र में भू-माफिया द्वारा जमीन पर कब्जे की कोशिश को ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया। बासमानपुर पुर, अगरवा पलाई फैक्ट्री के पास कथित भू-माफिया विचारी राय अपने गुर्गों के साथ एक महिला की जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था। ग्रामीणों को जैसे ही इसकी सूचना मिली, वे बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। एकजुट होकर उन्होंने माफिया और उसके साथियों को घेर लिया, जिसके बाद माफिया को भागना पड़ा। ग्रामीणों के कड़े विरोध के कारण विचारी राय मौके से फरार हो गया। भागने की हड़बड़ी में वह अपनी थार गाड़ी वहीं छोड़कर चला गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी स्थानीय व्यक्ति ने बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला कलावती देवी, पति हरदेव साह ने मुफ़स्सिल थाने में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी ज़मीन सरकार द्वारा पर्चा के माध्यम से दी गई है, लेकिन भू-माफिया उस पर जबरन कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहे थे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कलावती देवी ने बताया कि यदि ग्रामीण समय पर मदद के लिए नहीं पहुंचते, तो उनकी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा हो सकता था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि, ग्रामीणों की एकजुटता से एक बड़ी वारदात टल गई। मुफ़स्सिल थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी कि मामले में आवेदन प्राप्त हो गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *