ट्रैफिक जाम में फंसी छतरपुर SP की गाड़ी:बस स्टैंड पर 3-4 मिनट तक नहीं मिली निकलने की जगह, पुलिस चौकी मिली खाली




छतरपुर में रविवार रात श्यामाप्रसाद मुखर्जी अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पास पुलिस अधीक्षक (SP) अगम जैन की गाड़ी 3 से 4 मिनट तक ट्रैफिक जाम में फंसी रही। रात करीब 9:20 बजे जब SP शहर का जायजा लेने निकले थे, तब बस स्टैंड के अंदर और बाहर भारी जाम के कारण उनकी गाड़ी को निकलने में मशक्कत करनी पड़ी। गाड़ी पर आगे-पीछे नेम प्लेट लगी होने और लगातार हॉर्न बजाने के बावजूद वाहन चालकों ने साइड नहीं दी। इस दौरान बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी पर कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। मामले में ट्रैफिक प्रभारी ने रात 9 बजे के बाद व्यवस्था की जिम्मेदारी कोतवाली पुलिस की बताई है। कल्याण धर्मशाला तिराहे तक फंसी रही गाड़ी रविवार रात करीब 9:20 बजे एसपी अगम जैन शहर का जायजा लेने निकले थे। श्यामाप्रसाद मुखर्जी अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर अंदर घुसते ही उनकी गाड़ी जाम में फंस गई। कई बार हॉर्न देने के बावजूद वाहन चालकों ने रास्ता नहीं दिया। गाड़ी पर आगे ‘पुलिस अधीक्षक’ और पीछे ‘SP’ की नेम प्लेट साफ तौर पर लगी थी, इसके बावजूद वाहन चालकों ने इसे अनदेखा कर दिया। बस स्टैंड से बाहर निकलने के बाद भी स्थिति नहीं बदली और कल्याण धर्मशाला तिराहे तक गाड़ी को जाम से निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। बस स्टैंड पुलिस चौकी मिली खाली, सड़क पर खड़ी थी बस घटना के दौरान बस स्टैंड पुलिस चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी या ट्रैफिक स्टाफ मौजूद नहीं था और चौकी पूरी तरह खाली पाई गई। हालांकि, बाहर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने SP की गाड़ी को निकालने की कोशिश जरूर की, लेकिन बस चालकों ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके अलावा, गोल्डन ट्रैवल्स कंपनी की एक बस प्रतिबंधित जगह पर सड़क पर खड़ी मिली, जिससे जाम की स्थिति और अधिक बिगड़ गई। ट्रैफिक प्रभारी बोले- 9 बजे के बाद कोतवाली पुलिस की जिम्मेदारी जाम और पुलिसकर्मियों की गैरमौजूदगी के मामले में जब ट्रैफिक प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, “ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रात 9 बजे तक रहती है, उसके बाद व्यवस्था की जिम्मेदारी कोतवाली पुलिस की होती है।” अब देखिए तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *