हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोरी की मौत:मैनपुरी में बेर तोड़ने पेड़ पर चढ़ी थी, 1 घंटे तक लटकी रही लाश

[ad_1]


मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने नेहा कश्यप (13) की मौत हो गई। नेहा बेर तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। सोमवार को नेहा गांव की एक बुजुर्ग महिला के साथ साइकिल से राशन लेने जा रही थी। घर से लगभग 500 मीटर दूर रास्ते में लगे बेर के पेड़ को देखकर वह रुक गई। नेहा बेर तोड़ने के लिए करीब 10 फीट ऊंचाई तक पेड़ पर चढ़ गई, जहां वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। एक घंटे तक लटकता रहा शव हादसे के बाद किशोरी का शव लगभग एक घंटे तक पेड़ और बिजली के तार के बीच लटका रहा। राहगीरों की नजर पड़ने पर घटना की जानकारी गांव में फैली, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद एक घंटे तक बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की
लोगों का कहना है कि आबादी के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की उचित देखरेख नहीं की जा रही है, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं। मृतका की पहचान कैलाश कठेरिया की पुत्री नेहा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नेहा परिवार की चार बेटियों और दो बेटों में तीसरे नंबर पर थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *