मैसूरू-जोधपुर स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू:गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए संचालन




रेलवे ने ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मैसूरू-जोधपुर-मैसूरू साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा शुरू की है। यह सेवा यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 06273, मैसूरू-जोधपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 13, 20 और 27 अप्रैल 2026 को (कुल 3 ट्रिप) मैसूरू से सोमवार को रात 8:15 बजे रवाना होगी। यह बुधवार को शाम 5:00 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 06274, जोधपुर-मैसूरू एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 16, 23 और 30 अप्रैल 2026 को (कुल 3 ट्रिप) जोधपुर से गुरुवार को रात 10:45 बजे रवाना होगी। यह शनिवार को शाम 6:00 बजे मैसूरू पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मंड्या, कैंगेरि, बेंगलुरू, यशवंतपुर, तुमकूर, अरसीकेरे, कडूरू, दावणगेरे, हावेरि, हुब्बल्लि, धारवाड, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड, सातारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिडवाडा, जवाईबांध, फालना, रानी, मारवाड जं., पाली मारवाड और लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस स्पेशल रेलसेवा में कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *