कूनो नेशनल पार्क में चीतों को बसाने की मुहिम को एक और कामयाबी मिली है। बोत्सवाना से लाए गए नौ चीतों में से छह ने अपना क्वारंटाइन समय पूरा कर लिया है, जिसके बाद उन्हें बड़े बाड़ों में भेज दिया गया है। ये चीते 28 फरवरी 2026 को बोत्सवाना से कूनो पहुंचे थे, जिनमें 6 मादा और तीन नर शामिल थे। नियम के मुताबिक, इन सभी को अलग रखा गया था। अब सेहत की जांच और अफसरों की मंजूरी के बाद, चार मादा और दो नर चीतों को बड़े बाड़ों में छोड़ दिया गया है। बाकी तीन चीतों का भी जल्द होगा नंबर वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बचे हुए तीन चीतों को भी बहुत जल्द बड़े बाड़ों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है और यह काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। कूनो के माहौल में रच-बस रहे हैं चीते अधिकारियों के मुताबिक, बोत्सवाना से आए सभी नौ चीते एकदम फिट हैं और उन्हें कूनो का वातावरण रास आ रहा है। भारत से बरसों पहले गायब हो चुके चीतों को वापस लाने की दिशा में इस प्रोजेक्ट को बहुत अहम माना जा रहा है। अब कूनो में कुल 50 चीते चीता प्रोजेक्ट के फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि इन सभी की सेहत और रहने-सहने के ढंग पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है, ताकि आगे चलकर इन्हें सुरक्षित तरीके से खुले जंगल में छोड़ा जा सके। मौजूदा समय में कूनो नेशनल पार्क में कुल 50 चीते हो गए हैं, जिनमें से 12 चीते खुले जंगल में घूम रहे हैं।
Source link