डीलर को रॉड से पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार:शेखपुरा में 1 किमी खदेड़कर पकड़ा; चाय पीते समय किया अटैक, पीड़ित वेंटिलेटर पर




शेखपुरा जिले के हथियावा थाना क्षेत्र के औंधे गांव में जनवितरण प्रणाली (PDS) के डीलर सुरेश कुमार पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी कुख्यात बदमाश मुन्ना यादव उर्फ राकेश रंजन को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ा। पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि यह घटना गत एक अप्रैल को हुई थी। डीलर सुरेश कुमार गांव की एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे, तभी बदमाशों ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्हें बेहोशी की हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया था। अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी-मौत से जूझ रहे
सुरेश कुमार इस समय पटना के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर जीवन-मौत से जूझ रहे हैं। घटना के संबंध में डीलर के पुत्र अरुण कुमार ने हथियावा थाना में जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। गिरफ्तार मुख्य आरोपी मुन्ना यादव इलाके का शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ पहले से जानलेवा हमले, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत विभिन्न थानों में चार मामले दर्ज हैं। जमालपुर सर्वा रेलवे स्टेशन के पास छिपा था
घटना के बाद से मुन्ना यादव जमालपुर सर्वा रेलवे स्टेशन के पास छिपा हुआ था। पुलिस को इसकी भनक लगी तो टीम उसे पकड़ने स्टेशन की ओर गई। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे पुलिस ने लगभग एक किलोमीटर तक खदेड़कर धर दबोचा। छापामारी का नेतृत्व पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार और प्रशिक्षु दारोगा अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *