बरनाला में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने 13 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया, NDPS एक्ट में केस दर्ज




बरनाला जिले में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई की है। भदौड़ में दो व्यक्तियों को 13 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी जिले में एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान हुई। ASI सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच कर रही थी। दाना मंडी भदौड़ के पास पुलिस पार्टी ने दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। पुलिस ने तुरंत दोनों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 13 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान भट्ठा बस्ती नैनेवाल रोड भदौड़ निवासी भोला सिंह और बाहरला वेहडा भदौड़ निवासी परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज किया पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के सख्त निर्देशों के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य इलाके को नशा मुक्त बनाना है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके और यह जानकारी भी हासिल की जा सके कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था। इस अभियान में एएसआई संतोख सिंह, एएसआई कमलजीत सिंह और थाना भदौड़ के मुख्य मुंशी हरदीप सिंह भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *