किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत भातगांव ग्राम पंचायत के गलगलिया बाजार में पोस्ट ऑफिस सेवा बंद हो गई है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के पूर्व मुखिया गणेश प्रसाद राय और पोस्ट ऑफिस के खाताधारकों ने बताया कि लंबे समय से सेवा ठप रहने के कारण लोगों को अपने दैनिक कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। पैसे जमा-निकासी, डाक सेवाएं और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि गलगलिया बाजार में पोस्ट ऑफिस सेवा जल्द ही फिर से शुरू नहीं की गई, तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। 3 महीने से यहां सेवाएं बंद लोगों ने आगे बताया कि, हमलोग गलगलिया में पोस्ट ऑफिस है यही देखकर खाता खोले थे। पिछले 3 महीने से यहां सेवाएं बंद है, अगर सेवाओं के लिए हमें ठाकुरगंज जाना पड़ेगा तो इससे अच्छा खाता बंद कर दे। इधर पोस्ट ऑफिस सेवा पूरी तरह बंद होने से पंचायत प्रतिनिधियों और आम लोगों में आक्रोश है, और लोग पोस्ट ऑफिस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस संबंध में स्थानीय लोगो के द्वारा डाक अधीक्षक डिविजन कटिहार सहित कई अधिकारियों को आवेदन देकर सेवा बहाल करने की मांग भी की गई है।
Source link