13 साल का आगम 23 अप्रेल को लेगा दीक्षा:दीक्षार्थी आगम का पालीवासियों ने किया बहुमान




पाली शहर के मंडिया रोड तेरापंथ भवन में सोमवार को सांझी का आयोजन किया गया। जिसमें 13 साल के दीक्षार्थी आगम का पाली के जैन समाज के लोगों ने बहुमान किया। इस दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम हुए जिसमें सभी ने हिस्सा लिया। इस दौरान भक्ति गीतों पर दीक्षार्थी सहित कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने डांस किया।
13 साल के दीक्षार्थी आगम के पिता दिलीप गुलेच्छा ने बताया कि वे मूल रूप से पाली जिले के बीठू गांव के रहने वाले है और वर्तमान में सूरत में टेक्सटाइल बिजनेस का काम करते है। उनका बेटा आगम 23 अप्रेल 2026 को गुजरात के पालीताणा में जैन संत रत्नचंद सुरिश्वर की निश्रा में दीक्षा ग्रहण कर वैराग्य पथ पर अग्रसर होगा। कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में गौतम कवाड़, धनराज कांटेड़, पदमचंद ललवानी, मांगीलाल मुणोत, सज्जनराज धारोलिया, गौतम भंसाली, गौतम धारीवाल, रितेश कवाड़, नवीन मेहता, मूलचंद सालेचा, बालगोपाल राठी, अरविन्द कवाड़, अशोक धोका, प्रिया कवाड़ सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *