मोगा के सिविल अस्पताल में लेप्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। सोमवार को अस्पताल के नए लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अंकुर उप्पल ने एक महिला की पित्त की पथरी का सफल ऑपरेशन किया। यह अस्पताल में दूरबीन विधि से किया गया पहला ऑपरेशन है। गांव बुटर कलां निवासी चरणजीत कौर के बेटे बेअंत सिंह और बेटी गुरप्रीत कौर ने बताया कि उनकी मां लंबे समय से पित्त के दर्द से परेशान थीं। निजी अस्पतालों में इस सर्जरी का खर्च 20 से 25 हजार रुपए बताया गया था। उन्होंने पंजाब सरकार की बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपए का कार्ड बनवाया, जिससे मोगा सिविल अस्पताल में यह ऑपरेशन निःशुल्क हो सका। सिविल अस्पताल में दूरबीन से करवा सकेंगे ऑपरेशन
सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. हरिंदर सिंह सूद ने इस सुविधा को राज्य सरकार का सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्वास्थ्य मंत्री का यह सपना साकार हुआ है। डॉ. सूद ने बताया कि अब जिले के मरीज निजी अस्पतालों में महंगी फीस देने के बजाय 10 लाख रुपए के कार्ड पर सरकारी सिविल अस्पताल में दूरबीन से ऑपरेशन करवा सकेंगे। पित्त की पथरी निकालकर पहला सफल ऑपरेशन
डॉ. अंकुर उप्पल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री का सपना था कि मोगा के सिविल अस्पताल में लेप्रोस्कोपी योजना के तहत ऑपरेशन किए जाएं। इसी सपने को साकार करने के लिए उनका तबादला मोगा किया गया था। उन्होंने सोमवार को एक महिला के पित्त की पथरी निकालकर पहला सफल ऑपरेशन किया। इस अवसर पर डॉ. अरबाज, डॉ. गुरविंदर सिंह और डॉ. अरविंदर सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।
Source link