गयाजी में कारोबारी के घर से ट्रैक्टर चोरी की कोशिश:शिकायत पर पुलिस बोली- चोरी नहीं हुई न, इसलिए केस दर्ज नहीं हो सकता




गयाजी शहर के एक बड़े सीमेंट-छड़ और टाइल्स कारोबारी का घर-दुकान इन दिनों चोरों के निशाने पर है। लगातार हो रही चोरी की कोशिशों से पूरा परिवार दहशत में है। ताजा मामला रविवार रात का है, जब चोर ट्रैक्टर चोरी करने पहुंचे। हालांकि वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।
कारोबारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि चोरों का गिरोह लगातार इलाके में सक्रिय है। कभी बाइक चोरी कर ले जाते हैं, तो कभी ट्रैक्टर पर हाथ साफ करने की कोशिश करते हैं। उपेंद्र ने थाने में शिकायत करने की कोशिश की। उन्होंने अपने पिता को चेरकी थाना भेजा, लेकिन वहां से उन्हें लौटा दिया गया। पुलिस का कहना था कि न तो चोरी हुई है और न ही कोई चोर पकड़ा गया है, इसलिए केस दर्ज नहीं किया जा सकता। पुलिस के इस रवैये से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। उपेंद्र का कहना है कि जब सीसीटीवी में चोरी की कोशिश का सबूत मौजूद है, तब भी कार्रवाई नहीं होना बेहद निराशाजनक है।

सीसीटीवी में दिख रहे हैं चोर उपेंद्र का घर डिरामा गांव में है। उपेंद्र का कहना है कि चोर सिर्फ मेरे घर-दुकान में ही नहीं बल्कि दूसरों की दुकान भी पहुंचे थे। 4 चोर थे, लेकिन वे कहीं भी चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाए। घटना सीसीटीवी में कैद है। जिसमें चारों चोर दिख रहे हैं। उपेंद्र ने बताया कि इससे पहले भी गांव में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ महीने पहले बुधन यादव के घर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बावजूद पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे चोरों के हौसले और बढ़ गए हैं।
घटना के बाद

पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है चेरकी थाना अध्यक्ष ट्विंकल सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। हालांकि अब तक कोई पीड़ित सीधे मिलने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *