फाजिल्का में ईंट भट्ठे पर युवक पर हथियारों से हमला:2 लोग घायल, एक की हालत गंभीर; वारदात की CCTV वीडियो वायरल




फाजिल्का जिले के गांव चांदमारी में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रमेश बोले- अचानक हमला कर दिया अस्पताल में मौजूद घायल रमेश सिंह के भाई करणजीत सिंह ने बताया कि वे दोनों भाई गांव चांदमारी में ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोग वहां आए और अचानक उनके भाई पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान रमेश के साथ मौजूद उसका दोस्त करण भी घायल हो गया, जिसके सिर पर गंभीर चोट आई है। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने करण की हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया, जबकि रमेश का इलाज जारी है। करणजीत सिंह ने बताया कि हमलावरों ने रमेश पर बेरहमी से वार किए। उसके एक हाथ की उंगली काट दी गई और गर्दन व टांगों पर भी तेजधार हथियारों से हमला किया गया। मौके से फरार हुए आरोपी आरोपियों ने उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण वे कुछ नहीं कर सके। वहीं, रमेश के चाचा कश्मीर सिंह ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे परिवारिक विवाद है और हमलावरों में रमेश की बुआ का बेटा भी शामिल है, जिससे पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। फिलहाल डॉक्टरों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि एमएलआर थाना में पहुंचने के बाद जांच की जाएगी और जो भी आरोपी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

============== फाजिल्का के गांव चांदमारी से मामला सामने आया है । जहां पर ईंट के भट्ठे पर काम करते एक नौजवान पर कुछ लोगों द्वारा हमला करने के आरोप लगे हैं । बताया जा रहा है कि तेजधार हथियारों से नौजवान के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई । हालांकि यह सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है । जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । बताया जा रहा है कि इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं । जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । जहां पर एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया । फिलहाल सूचना पुलिस को दी जा रही है । जानकारी देते हुए अस्पताल में मौजूद घायल रमेश सिंह के भाई करनजीत सिंह ने बताया कि वह दोनों भाई गांव चांदमारी में ईंटों के भट्ठे पर काम करते है । जहां कुछ लोग आए और उन्होंने उसके भाई पर तेजधार हथियारों से धावा बोल दिया। हालांकि इस घटना में उसके भाई के साथ उसका दोस्त करन के भी सिर पर चोट आई है । दोनों को इलाज़ के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो जहां डाक्टरों ने करन की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया है । जबकि रमेश के इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रमेश के एक हाथ की अंगुली काट दी गई है । उसकी गर्दन और टांगों पर तेजधार हथियार से वार कर उसे लहूलुहान कर बेसुध हालत में छोड़ आरोपी भाग गए । जबकि उन्होंने भी मौके कर पहुंच बचाव करने का प्रयास किया लेकिन उक्त लोगों की संख्या ज्यादा होने के चलते वह भी कुछ नहीं कर पाए । हालांकि झगड़े की वजह क्या थी इस बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता । जबकि मौके पर मौजूद घायल रमेश के चाचा कश्मीर सिंह ने आरोप लगाया कि रमेश पर हमला करवाने वाला कोई ओर नहीं बल्कि उसकी ही बुआ का लड़का है। जिसके साथ पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था । फिलहाल डाक्टरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है। और अब आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी। पुलिस का कहना है कि एमएलआर थाना मोसूल होने के बाद मामले ने जांच पड़ताल दौरान जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानून नियमों के अनुसार बनती कार्यवाही की जाएगी ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *