Eta Traffic Police Collects Rs 1.72 Lakh Revenue From 142 Challans


नंद कुमार | एटा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एटा में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अप्रैल माह में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत, यातायात पुलिस ने 142 वाहनों का चालान कर ₹1,72,500 का राजस्व वसूला। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामरन जी के निर्देश पर की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। इनमें बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने वाले, तीन सवारी दोपहिया वाहन, काली फिल्म लगे वाहन और शराब पीकर वाहन चलाने वाले शामिल थे।

इसके अतिरिक्त, मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों की भी विशेष रूप से जांच की गई। यह अभियान चौराहा, अलीगंज चुंगी और शिकोहाबाद रोड सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया।

अभियान के दौरान, ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए पंपलेट भी वितरित किए। उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने और तेज गति या लापरवाही से वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने बताया कि यह यातायात जागरूकता अभियान अप्रैल माह में जिले भर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जारी रहेगा। वसूला गया राजस्व सरकारी खजाने में जमा कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *