लुधियाना-जालंधर हाईवे पर खटड़ा बस का तांडव:100 की रफ्तार, लाडोवाल फ्लाईओवर पर ऑटो को कट मार डिवाइडर से टकराने से बाल-बाल बची




पंजाब की सड़कों पर निजी बसों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला लुधियाना-जालंधर नेशनल हाईवे का है, जहां खटड़ा ट्रांसपोर्ट की एक बस ने तेज रफ्तार और लापरवाही की सारी हदें पार कर दीं। लाडोवाल फ्लाईओवर पर यह बस 100 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से दौड़ रही थी। इस दौरान ड्राइवर ने एक ऑटो को बचाने के चक्कर में बस को इतनी बुरी तरह काटा कि वह डिवाइडर से टकराते-टकराते बची। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का वीडियो पीछे आ रहे एक कार सवार ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाईवे पर खूनी रफ्तार घटना लुधियाना से जालंधर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग की है। चश्मदीदों के मुताबिक, खटड़ा ट्रांसपोर्ट की बस ने ड्राइवर ने फ्लाईओवर पर चढ़ते ही बस की गति अचानक बढ़ा दी। बस की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक सहम गए। पीछे चल रहे एक यात्री ने अपने मोबाइल में बस का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि बस की सुई 100 के आंकड़े को पार कर रही थी। सवारी से लदी बस को इस तरह चलाना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की जान से सरेआम खिलवाड़ भी है। हादसे से चंद इंच की दूरी लाडोवाल फ्लाईओवर के पास जब बस एक ऑटो के करीब पहुंची, तो ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की। रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। ऑटो को बचाने के लिए ड्राइवर ने अचानक बस को दाईं ओर मोड़ा, जिससे बस सीधे रोड के डिवाइडर की तरफ जा घुसी। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस डिवाइडर से टकराने ही वाली थी, लेकिन अंतिम क्षण में ड्राइवर ने स्टियरिंग घुमाकर उसे संभाल लिया। अगर बस डिवाइडर से टकराकर पलट जाती, तो एक बड़ा भीषण हादसा हो सकता था और दर्जनों जान जा सकती थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *