AMU में आपत्तिजनक सामान के साथ संदिग्ध कार जब्त:छात्र नेता ने प्रॉक्टर टीम से की नोकझोंक, पुलिस ने किया सीज




अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) कैंपस में खड़ी लावारिस संदिग्ध कार की जांच के दौरान प्रॉक्टोरियल टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। छात्र नेता और प्रॉक्टर टीम के बीच तीखी नोकझोंक हुई। तलाशी के दौरान कार से पुलिस की टोपी और कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। भूगोल विभाग के पास 2 दिन से खड़ी थी कार एएमयू के भूगोल विभाग परिसर के पास पिछले दो दिनों से एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध कार खड़ी थी। कैंपस में हालिया आपराधिक घटनाओं को देखते हुए सतर्क प्रॉक्टोरियल टीम ने सोमवार दोपहर इसकी जांच का फैसला लिया। प्रॉक्टर डॉ. नवेद खां के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि कार एक छात्र नेता के दोस्त की है। जबरन कार छीनकर ले गया छात्र नेता ​जांच की प्रक्रिया शुरू होते ही वहां एक छात्र नेता अपने साथियों के साथ पहुंच गया। प्रॉक्टर टीम की कार्रवाई का विरोध करते हुए वह जबरन कार को छीनकर आफताब हॉल की ओर ले गया। हालांकि प्रॉक्टर टीम ने पीछे नहीं हटने का फैसला किया और घेराबंदी कर कार को आफताब हॉल के पास दोबारा अपने कब्जे में ले लिया। ​पुलिस का लगा था स्टीकर ​प्रॉक्टर टीम की सख्ती के बाद कार की तलाशी की गई। कार के आगे और पीछे कहीं भी नंबर प्लेट नहीं थी। कार पर अवैध रूप से पुलिस का लोगो लगा हुआ था। कार के अंदर से पुलिस की एक कैप और अन्य संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुईं। ​कार पर नहीं थी नंबर प्लेट एएमयू प्रॉक्टर प्रो. नवेद खान ने बताया कि कार दो दिन से लावारिस खड़ी थी और उस पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। तलाशी में पुलिस की कैप और अन्य आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले छात्र नेता के खिलाफ भी तहरीर दी गई है। कार सीज कर हो रही जांच प्रॉक्टर टीम ने गाड़ी और संबंधित युवक को सिविल लाइंस थाने के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार को सीज कर दिया है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *