भोजपुर में सवारियों से भरी ऑटो पलटी:हादसे में चार युवक घायल, 2 की हालत गंभीर; भाई की शादी के लिए लड़की देखने जा रहे थे

[ad_1]


भोजपुर में सोमवार को अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी ऑटो पलट गई। हादसे में चालक समेत चार लोग जख्मी हो गए। 2 लोगों को इलाज के लिए पीरो पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया है। घायलों में हसन बाजार थाना क्षेत्र के कतार गांव निवासी धर्मवीर पंडित(24), प्रदीप पंडित(26), विजय पंडित(30) और ऑटो ड्राइवर गोलू कुमार शामिल है। घटना पीरो बहरी महादेव मंदिर के पास की है।
भाई के लिए लड़की देखने जा रहे थे प्रदीप पंडित ने बताया कि वह ऑटो रिजर्व कर सभी सभी लोगों के साथ अपने भाई मनीष कुमार के लिए लड़की देखने बक्सर के सोनवर्षा गांव जा रहे थे। रास्ते में महादेव मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने चकमा दे दिया। जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी सवार सभी घायल हो गए। धर्मवीर कुमार और प्रदीप पंडित को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अन्य लोगों का इलाज अपने स्तर से कराया जा रहा है। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि दोनों युवकों के सिर, हाथ और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। युवकों की हालत गंभीर है। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *