Degrees Awarded to 20,608 Students


इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) का 39वां दीक्षांत समारोह आज मनाया गया। इसे लेकर रवीन्द्र भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति फैजान मुस्तफा ने दीप प्रज्ज्वलन कर का

.

इस अवसर पर कुल 20,608 शिक्षार्थियों को डिग्री दी गई। इनमें पीजी के 7606, स्नातक के 11,918, डिप्लोमा के 935 और सर्टिफिकेट के 149 विद्यार्थी शामिल हैं। देशभर में इग्नू के 60 क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से लगभग 2,99,092 छात्रों को डिग्री दी गई।

शिक्षार्थियों को डिग्री दी गई।

शिक्षार्थियों को डिग्री दी गई।

मुकेश कुमार ने BAKSH कार्यक्रम में स्वर्ण पदक हासिल किया

610 (स्नातकोत्तर कार्यक्रम), 85 (BCA) और 25 शिक्षार्थियों (BEd) को उनकी उपाधियां समारोह में व्यक्तिगत रूप से दी गई, जबकि शेष शिक्षार्थियों को कार्यक्रम में निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से दी गई।

इस अवसर पर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पटना के शिक्षार्थी मुकेश कुमार ने BAKSH कार्यक्रम में स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्रीय केंद्र का नाम रोशन किया।

देशभर के क्षेत्रीय केंद्रों में इसे लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, मुख्य समारोह नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में हुआ, जहां देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसका लाइव प्रसारण पटना क्षेत्रीय केंद्र के समारोह रवीन्द्र भवन में किया गया।

दिझांत समारोह में छात्र-छात्राएं और शिक्षक।

दिझांत समारोह में छात्र-छात्राएं और शिक्षक।

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक

क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ई. कृष्णा राव ने इग्नू की प्रगति, विस्तार और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने ‘अप्राप्य तक पहुंच’ के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि इग्नू शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन रहा है, विशेषकर बिहार जैसे राज्य में।

मुख्य अतिथि प्रो. फैजान मुस्तफा ने अपने संबोधन में इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान शिक्षार्थियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *