[ad_1]
मथुरा के वृंदावन में एक युवती का सोशल मीडिया पर हंगामा करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें युवती चीख चीख कर रेप होने का आरोप लगा रही है। बीच सड़क पर हो रहे हंगामा को देख मौके पर भीड़ लग गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिक्रमा मार्ग में किया हंगामा थाना जैंत क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग युवती ने वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में हंगामा किया। युवती सड़क पर चीखने लगी चिल्लाने लगी। उसकी मां उसे खींच कर एक तरफ ले जाने का प्रयास कर रही थी। युवती के द्वारा चीखने चिल्लाने से मौके पर भीड़ लग गई। हंगामा करते हुए युवती वृंदावन कोतवाली की रमण रेती पुलिस चौकी तक पहुंच गई। यहां भी वह चीख रही थी। रेप का लगाया आरोप सौ मीटर तक सड़क पर दौड़ती भागती,चीखती चिल्लाती युवती आरोप लगा रही थी कि उसके साथ रेप हुआ है। वहां मौजूद लोग हंगामा करती युवती और उसकी मां से पूछते हैं क्या हुआ इस पर कहती है कि इसके घर जा कर देखो उसने रेप किया है मेरे साथ। इस दौरान युवती के साथ मौजूद उसकी मां वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस के गार्ड से कहती हैं भैया ऑटो बुलवा दीजिए। मामले की जांच में जुटी पुलिस सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि थाना जैंत पर बलात्कार के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई है जिस पर थाना जैंत पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । नामजद अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया है कि अभियुक्त ने पीड़िता की माँ को अपना मकान दान पात्र के माध्यम से दिया है । मकान पर 15 लाख का लोन चल रहा था । जिसका बकाया 10 लाख है । इस बात को लेकर अभियुक्त व पीड़िता की माँ के मध्य आपस में झगड़ा चल रहा है, इस पहलू पर भी जांच की जा रही है । पीड़िता व पीड़िता की माँ द्वारा लगाये गये आरोपो की जांच की जा रही है । पीड़िता का मेडीकल भी कराया जा रहा है । अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
[ad_2]
Source link