दतिया में एक दिन में तीन तरह के मौसम:धूप-हवा-बारिश से बदला मिजाज; किसानों को नुकसान की आशंका




दतिया अप्रैल के महीने में मौसम लगातार करवट बदल रहा है, जिससे लोगों को एक ही दिन में अलग-अलग मौसम का अनुभव हो रहा है। सोमवार रात ठंडी हवा ने मौसम को ठंडा कर दिया, लेकिन दिन चढ़ते ही फिर से तेज धूप निकलने से गर्मी का असर वापस महसूस होने लगा। दोपहर में एक बार फिर बूंदाबांदी का दौर आने से मौसम में ठंडक घुल गाई। मंगलवार की सुबह धूप खिली। इस दौरान न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया और 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ठंडी हवाओं ने राहत दी। हालांकि यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, बादल छंटते गए और तेज धूप निकल आई। दोपहर तक सूर्य की तपिश बढ़ गई। इससे लोगों को उमस और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ा। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित किया है। दोपहर में अचानक तेज हवाएं चली और बादल भी छा गए, इसके साथ ही बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। किसानों के लिए यह बदलता मौसम चिंता का कारण बन गया है। इस समय गेहूं की कटाई का काम चल रहा है, ऐसे में तेज हवा और बारिश फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। कई किसानों ने बताया कि अगर इसी तरह मौसम में बदलाव जारी रहा तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। पिछले दिनों सेंवढ़ा क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान भी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में भी मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है, जिसमें कभी बादल, कभी हल्की बारिश और फिर तेज धूप देखने को मिल सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *