लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 7 इलाके में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना जेल के पास उस समय हुई जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतक की पहचान प्रीत नगर, ताजपुर रोड निवासी 18 वर्षीय संजोग सिंह के रूप में हुई है। संजोग अपने दोस्त सागर (19) के साथ बाइक पर सवार था। हादसे में सागर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा, राजू नामक एक अन्य युवक भी इस दुर्घटना में चोटिल हुआ है। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। हेल्पर आशीष ने घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जबकि एक घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। बाइकों की आमने-सामने की टक्कर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिसकर्मी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Source link