इंदौर में कार ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर:सड़क पर गिरे दंपती और दो बच्चियां घायल, चालक फरार; सत्य साईं चौराहे के पास हादसा




इंदौर के विजय नगर इलाके में सोमवार रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति और उनकी दो बच्चियों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजयनगर पुलिस के मुताबिक, सत्य साईं चौराहे से गोल्डन गेट की ओर जा रही कार (MP 04 EC 2551) ने टॉप एंड टाउन के पास बाइक सवार सचिन शर्मा को टक्कर मारी। उस समय सचिन अपनी पत्नी सपना शर्मा और दो बच्चियों के साथ बाइक पर थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरा परिवार सड़क पर उछलकर गिर पड़ा। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल सपना शर्मा ब्लाइंड स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि सचिन शर्मा ऑटो पार्ट्स की दुकान पर काम करते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित होकर गिरी महिला, मौत उधर, सिमरोल इलाके के मंडला निवासी 65 वर्षीय रामकली पति जावर की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में रात के समय उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, रामकली बाइक से लिफ्ट लेकर सिमरोल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक आए स्पीड ब्रेकर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह उछलकर सड़क पर गिर गईं। घटना के बाद उन्हें पहले ट्रामा सेंटर ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज संभव नहीं होने पर एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *