आजमगढ़ में भी लगे धुरंधर के विवादित पोस्टर:सपा कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश, पुलिस ने हटवाया पोस्टर




राजधानी लखनऊ के बाद आजमगढ़ जिले के तीन थाना क्षेत्र में धुरंधर के विवादित पोस्टर लगे हैं। जिले में धुरंधर के पोस्टर लगे के बाद सियासत तेज हो गई है। जिले में लगे इन पोस्ट में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पोस्टर में रहमान डकैती के स्टाइल में दिखाया गया है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धुरंधर बताया गया है। जिले में पोस्टर लगाए जाने की जानकारी मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी ने थानों पर पहुंचकर इस मामले की शिकायत की हालांकि जानकारी मिलने के बाद जिले के पुलिस कर्मियों ने पोस्टर को हटवा दिया है। जिले के तीन थाना क्षेत्र में लगे पोस्टर
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र बिलरियागंज थाना क्षेत्र और फूलपुर थाना क्षेत्र में धुरंधर के विवादित पोस्टर लगे हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी की सरकार की तुलना फिल्म में दिखाए गए ‘ल्यारी राज’ से की गई है। अखिलेश यादव को रहमान डकैत के स्टाइल में दिखाते हुए निशाना साधा गया है। जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ को धुरंधर बताया गया है। जिसे लेकर सपाई में काफी आक्रोश व्याप्त है। पोस्टर ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ संगठन के नाम से फूलपुर के जगदीशपुर पुल पर पोस्टर लगाया गया है। इन पोस्टरों में सपा राज में हुई घटनाओं को ल्यारी राज के तौर पर बताने की कोशिश की गई है। होर्डिंग में सपा राज में हुए मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली दंगों को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया है। अखिलेश यादव की तस्वीर लगी है। जिसमें उन्होंने फिल्म के विलेज रहमान डकैत की तरह दिखाया है। उनकी तस्वीर के नीचे लिखा है ‘अखिलेश का ल्यारी राज’, वहीं दूसरी तरफ़ सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर है जिसमें वो कन्या के पैर धोते हुए नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ लिखा है ‘धुरंधर सीएम’। सीएम योगी की तस्वीर के साथ माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, मुकीम काला के मौत की अखबारों की कटिंग लगाई गई है। जिसके ज़रिए ये दिखाया गया है कि किस तरह से योगी सरकार में माफियाओं पर कार्रवाई की गई है। सपा ने किया हमला
जिले में धुरंधर को लेकर लगे विवादित पोस्टर
इस विवादित होर्डिंग पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अशोक यादव ने कहा कि ल्यारी राज असल में उत्तर प्रदेश में 2017 से शुरू हुआ है और इस ल्यारी राज में कोडीन माफिया, खनन माफिया, भू माफिया, जल माफिया सहित तमाम माफिया गिरोह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि होर्डिंग में जिसे धुरंधर दिखाया जा रहा वह वास्तव में पीडीए उत्पीड़न का धुरंधर है। भ्रष्टाचार का धुरंधर है, जातिवादी माफियाओं को संरक्षण देने का धुरंधर है। प्रदेश की जनता को यह हकीकत देखना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *