अबोहर में स्थानीय बस स्टैंड से बाइक चोरी करते हुए दो युवकों को आज लोगों ने पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। ये युवक अरनीवाला के निवासी बताए जा रहे हैं। पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान जसपिंदर और संदीप निवासी अरनीवाला के रूप में बताई। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे चिट्टा पीने के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करते हैं। युवकों ने बताया कि वे चोरी की बाइक अरनीवाला में 6-7 हजार रुपये में बेचते थे। इसके बदले में उन्हें पैसे नहीं, बल्कि चिट्टा मिलता था। लोगों ने की पुलिस से कार्रवाई की मांग लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इन युवकों की निशानदेही पर अरनीवाला में उस व्यक्ति की तलाश की जाए जो चोरी की बाइक के बदले में चिट्टा उपलब्ध कराता है। उन्होंने दोनों चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई लखविंदर सिंह और हवलदार बबलू दो युवकों को थाने लाए हैं। उनसे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link