भरतपुर के रुदावल थाना इलाके के गांव नारोली के ग्रामीण युवक के शव को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे। युवक का शव अलवर में पेड़ से बंधे फंदे से लटका मिला था। युवक के परिजनों का कहना था कि उसकी हत्या की गई, इसलिए मामले की जांच CBI से करवाई जाए। करीब 10 दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों से पिंटू का झगड़ा हुआ था। हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप
भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण कबीर ने बताया कि रुदावल थाना इलाके के गांव नारोली का रहने वाला युवक पिंटू (24) का शव अलवर के रैणी थाना इलाके में पेड़ से लटका मिला। उनका पहले से गांव में किसी से विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि 5 अप्रैल को पिंटू ने SI भर्ती परीक्षा का पेपर दिया। फिर उसका शव पेड़ से लटका मिला। शव को देखकर लग रहा है कि यह सुसाइड नहीं है। यह हत्या का मामला है। रैणी थाने में घटना का मामला दर्ज हुआ है। अलवर पुलिस का कहना है कि यह सुसाइड का मामला है। हम लोग इससे संतुष्ट नहीं हैं, इसलिए आज हम सभी शव को लेकर भरतपुर एसपी ऑफिस आये हैं। हमारी मांग है कि मामले की CBI जांच हो। जिससे यह साफ हो सके कि यह सुसाइड है या मर्डर है। हमें कोई संतुष्टि नहीं मिल पा रही है।
अलवर की रैणी पुलिस कर रही मामले की जांच
एडिशन एसपी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अलवर के रैणी थाने में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। उसके संबंध में मृतक के परिजनों ने रैणी थाने पर FIR दर्ज करवाई गई है। रैणी पुलिस द्बारा मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजन आज यहां आए हैं। मृतक के परिजनों को बता दिया है कि रैणी पुलिस को किसी तरह की मदद की जरूरत होगी उसे हम करेंगे। कुछ दिन पहले पिंटू का झगड़ा हुआ था
सोनू नव बताया कि मेरे भाई पिंटू ने 5 अप्रैल को SI भर्ती परीक्षा का पेपर दिया था। करीब 10 दिन पहले गांव के सुमेरा से पिंटू का झगड़ा हुआ था। झगड़े में पिंटू के सिर में चोट आई थी। झगड़े के बाद से पिंटू अपने मामा के यहां घेहलउ में रह रहा था। वहीं से वह पेपर देने के लिए भरतपुर आया था। पिंटू के दो छोटे भाई रिंकू (18) और सोनू (18) और 1 छोटी बहन गुंजन (20) हैं। पिंटू के पिता डाल चंद बीमार रहते हैं। इसलिए वह घर पर ही रहते हैं। पिंटू कंपटीशन की तैयारी कर रहा था।
Source link