युद्ध समाप्ति के लिए रामलला दर्शन,हवन करेंगे दिल्ली के भक्त:डॉ. विजय जौली की चौथी अयोध्या यात्रा 9 से,सिंगापुर देश के 6 राम भक्त शामिल होंगे




वैश्विक शांति व सद्भाव के लिए चौथी अयोध्या राम मंदिर तीर्थ यात्रा: डॉ. जौली अमेरिका-ईरान-इजराइल व रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति हेतु वैश्विक भारत ब्रांड एम्बेस्डर व अध्यक्ष दिल्ली स्ट्डी ग्रुप डॉ. विजय जौली द्वारा चौथी अयोध्या राम मंदिर तीर्थ यात्रा का आयोजन 9 से 11 अप्रैल तक किया जा रहा है। 10 अप्रैल 2026 प्रातः 9.30 बजे अयोध्या राम मंदिर के दर्शन सभी राम भक्त करेंगे। डॉ. विजय जौली ने बताया कि यह तीर्थ यात्रा वैश्विक शांति व सद्भाव बनाए रखने, अमेरिका-ईरान-इजराइल तथा रूस व यूक्रेन युद्ध की समाप्ति के लिए आयोजित की जा रही है। राम लला दर्शन से पहले शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 8 से 9 बजे अयोध्या में जानकी महल धर्मशाला में हवन का आयोजन किया जायेगा। सभी तीर्थ यात्री वर्तमान युद्ध की समाप्ति के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे। इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय से विशेष भेंट वार्ता भी होगी। इस तीर्थ यात्रा में दिल्ली से 101 राम भक्त सहित सिंगापुर देश के 6 राम भक्त भी शामिल हैं। ज्ञात रहे 23 अप्रैल 2023 को भाजपा नेता डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में 156 देशों की नदियों व समुंद्रों की जल से अयोध्या राम मंदिर का ‘‘जलाभिषेक’’ धूम-धाम से अयोध्या में आयोजित किया गया था। इसके बाद दिल्ली के रामभक्त डॉ. जौली की अगुवाई में प्रतिवर्ष अयोध्या राम मंदिर की यात्रा करते हैं। इस वर्ष क्रमानुसार यह चौथी तीर्थ यात्रा है। अयोध्या के कई मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे तीर्थ यात्री श्री जानकी महल ट्रस्ट धर्मशाला, अयोध्या में ठहरेंगे। अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वरनाथ मंदिर, रमणीय सरयू घाट (राम की पौड़ी), गुप्त घाट व अन्य पौराणिक स्थलों का भ्रमण सहित पूजा अर्चना भी करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *