जालंधर | गांव चचराड़ी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने बलविंदर ढोली के घर को निशाना बनाकर दो गैस सिलेंडर, एक इन्वर्टर बैटरी और लोहे की ग्रिल चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित के अनुसार करीब 35 से 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।
Source link