Uttar Pradesh weather alert April 8 2026 Western disturbance rain hail and strong winds Imd lucknow agra meerut lucknow update video


यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से 8 अप्रैल से मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका असर शाम से देखने को मिल सकता है।

.

आंधी-तूफान और बारिश के साथ कई जगह ओले भी पड़ सकते हैं। वहीं आठ अप्रैल को इसका व्यापक असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस वजह से तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडल में दक्षिणी कैस्पियन सागर के आसपास चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ रहा है। इसके प्रभाव की वजह से सात अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश का एक और दौर शुरू होने वाला है। यह उत्तरोत्तर पूर्वी दिशा में बढ़ते हुए 9 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, इसके चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में आगामी 48 घंटों के दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी के बाद 8 अप्रैल को 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं। इसके बाद के दिनों में तापमान में लगभग इतनी की बढ़ोतरी की संभावना है।

लखनऊ के गोमती नगर में आंधी में कार पर एक पेड़ गिर गया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में ड्राइवर बाल-बाल बचा।

लखनऊ के गोमती नगर में आंधी में कार पर एक पेड़ गिर गया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में ड्राइवर बाल-बाल बचा।

झांसी में मंगलवार शाम तेज आंधी चली, जिससे धुएं का गुबार उड़ने लगा।

झांसी में मंगलवार शाम तेज आंधी चली, जिससे धुएं का गुबार उड़ने लगा।

यहां 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, क्षिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन एवं आसपास के इलाकों में। यहां 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार बांदा, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके।

झांसी में आंधी के बाद जमकर बारिश हुई। दोपहिया से जा रहे वाहन चालक पन्नी से खुद को भीगने से बचाते दिखे।

झांसी में आंधी के बाद जमकर बारिश हुई। दोपहिया से जा रहे वाहन चालक पन्नी से खुद को भीगने से बचाते दिखे।

आगरा में एमडी जैन मंदिर के बाहर शादी समारोह के लिए लगाया गया गेट का ढांचा आंधी में गिर गया, जिससे वहां खड़ा एक ऑटो दब गया।

आगरा में एमडी जैन मंदिर के बाहर शादी समारोह के लिए लगाया गया गेट का ढांचा आंधी में गिर गया, जिससे वहां खड़ा एक ऑटो दब गया।

बदायूं में दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। इसके बाद जोरदार बारिश हुई।

बदायूं में दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। इसके बाद जोरदार बारिश हुई।

5 जिलों का अधिकतम तापमान महाराजगंज 37.4 अयोध्या 36 प्रयागराज 36 वाराणसी 35.8 बांदा 35.6

5 जिलों का न्यूनतम तापमान जालौन 15.4 आजमगढ़ 15.5 बुलंदशहर 17 बाराबंकी 17.5 बरेली 17.9

बारिश से पारा 4-5°C लुढ़का बारिश और तेज हवाओं से प्रदेश के औसत तापमान में 4-5°C की गिरावट हुई है। पिछले 4 दिन की बात करें तो वाराणसी-कानपुर समेत 43 जिलों में बारिश हुई। मथुरा, संभल और जालौन समेत 10 शहरों में ओले गिरे। आंधी-बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 8 अप्रैल- अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा के आसपास आंधी-तूफान के साथ ओले गिर सकते हैं।
  • 9 अप्रैल- पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। पूर्वी यूपी में आंधी के साथ ओले भी गिर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *