जैसलमेर पुलिस को देख गलियों में भागा तस्कर:1KM पीछा कर कोतवाल ने 7 ग्राम MD के साथ दबोचा; NDPS में मामला दर्ज




जैसलमेर शहर कोतवाली पुलिस ने रात के अंधेरे में फिल्मी अंदाज में पीछा कर एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर गलियों में छिपने की कोशिश कर रहा था, जिसे करीब एक किलोमीटर तक खदेड़कर पकड़ा गया। कोतवाल सुरजाराम जाखड़ ने बताया- बीती रात लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी में कोर्ट के पीछे गश्त के दौरान बाइक पर जाते संदिग्ध युवक को रुकवाया तो वो भागने लगा। हमने पीछा करके उसको पकड़ा। पकडे गए मनीष (22) पुत्र सहीराम, निवासी तोताराम की ढाणी, जैसलमेर के कब्जे से 7 ग्राम MD नशे की पूड़ियां मिली। हमने NDPS में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गश्त के दौरान फिल्मी दौड़ बीती रात करीब 12 बजे शहर कोतवाल सुरजाराम जाखड़ अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। जब वे कोर्ट के पीछे पहुँचे, तो शहर से लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी की तरफ बाइक पर जा रहे एक युवक को संदिग्ध मानकर रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही युवक ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और कॉलोनी की संकरी गलियों में भागने लगा। घेराबंदी कर 1 किलोमीटर दूर पकड़ा कोतवाल सुरजाराम ने तुरंत पुलिस गाडी से युवक का पीछा शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर की दौड़ और घेराबंदी के बाद पुलिस ने युवक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर युवक की जेब से 7 ग्राम एमडी (MD) की पुड़िया बरामद हुई। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान मनीष (22) पुत्र सहीराम, निवासी तोताराम की ढाणी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी बाइक जब्त कर ली है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी तस्करी के इस जाल में और किन लोगों से जुड़ा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *