लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में बढ़ा एसी कोच:एक स्लीपर कोच को हटाया, बुकिंग-रिजर्वेशन काउंटर एक जगह पर शिफ्ट




लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रस में आज से एक एक्सट्रा थर्ड एची कोच जोड़ दिया गया है। गर्मी और यात्रियों की मांग को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। गर्मी के कारण एची कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी हो रही थी। इसी समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने ट्रेन से एक स्लीपर कोच हटाकर उसकी जगह थर्ड एसी कोच लगाने का निर्णय लिया। इससे यात्रियों को अधिक संख्या में एसी सीट उपलब्ध हो सकेंगी और सफर अधिक आरामदायक बनेगा। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे राहत मिलेगी। सामान्य टिकट और आरक्षित टिकट लेने के लिए परेशानी नहीं होगी इधर, स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। टिकट बुकिंग काउंटर और रिजर्वेशन काउंटर को एक ही स्थान पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिजर्वेशन काउंटर को बुकिंग काउंटर के पास स्थानांतरित कर दिया गया। कॉमर्शियल इंस्पेक्टर फुल कुमार शर्मा ने बताया कि यात्रियों को अलग-अलग काउंटर पर जाने की परेशानी से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब यात्री एक ही स्थान पर सामान्य टिकट और आरक्षित टिकट दोनों की सुविधा आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पहले यात्रियों को बुकिंग और रिजर्वेशन के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी होती थी और भीड़ भी बढ़ती थी। न



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *