कोटा झालावाड़ NH 52 पर आज तड़के ट्रेलर व ट्रैक्टर ट्राली के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर का ड्राइवर आधे घंटे तक केबिन में फंस रहा। सूचना पर कनवास व मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कनवास थाने के कांस्टेबल बीरबल ने केबिन में घुसकर ड्राइवर को बाहर निकाला। इस दौरान 1 घंटे तक जाम के हालात रहे। घटना सुबह साढ़े 7 बजे के आसपास सुंदर चौक दरा जंगल की है। फोटो में देखे कैसे किया रेस्क्यू कनवास थाने के कांस्टेबल बीरबल ने बताया कि सवाई माधोपुर निवासी रिजवान खाली ट्रेलर लेकर झालावाड़ की तरफ जा रहा था। जबकि सरसों के भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली कोटा की तरफ जा रही थी। दोनों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, ट्रेलर ड्राइवर रिजवान केबिन में फस गया। उसके पैर स्टेरिंग के नीचे फंस गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर थाने से 5 जनों स्टाफ मौके पर पहुंचा ड्राइवर केबिन में बुरी तरह से फंसा हुआ था केबिन में घुसकर उसको निकाले की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। केबिन का हिस्सा ड्राइवर के ऊपर आ गया था। मदद के लिए क्रेन मंगवाई गई। क्रेन की मदद से केबिन को खींचा गया। फिर मैंने अंदर घुसकर ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला। करीब 15 मिनट की मशक्क़त के ड्राइवर को बाहर निकाला जा सका। ड्राइवर के पैर पर गंभीर चोट लगी। उसे इलाज के लिए मण्डाना सीएचसी भिजवाया। हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर 1 घंटे जाम की स्थिति रही। क्रेन की मदद से वाहन को साइड में करवाया।
Source link