लुधियारा में मुस्लिम युवक ने शादीशुदा होने के बावजूद एक लड़की के साथ लव मैरिज की। लव मैरिज के छह माह बाद पत्नी को पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है। उसी बात से दोनों में विवाद होने लगा और अब तंग आकर पति ने सुसाइड कर दिया। लुधियाना के मायापुरी इलाके में युवक स्माइल ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने युवक के शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रख दिया है जहां आज उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक की पत्नी सजदा ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले दोनों घर से भागकर लव मैरिज की थी। स्माइल ने उसे झूठ बोला और कहा कि वह कुंवारा है। छह माह बाद उसे पता चला कि स्माइल शादीशुदा है। उसी बात को लेकर उनमें विवाद होने लगा था। इसी विवाद से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। स्माइल के पहले बच्चे भी हैं सजदा ने कहा कि स्माइल पहले से शादीशुद होने के साथ उसके बच्चे भी थे। उसने झूठ कहा था। सजदा ने कहा कि लंबे समय से इसी बात को लेकर दोनों का विवाद चल रहा था। वह काफी समय से कामकाज भी ढंग से नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर कई बार काफी लड़ाई भी हुई। शराब पीकर दी आत्महत्या करने की धमकी स्माइल ने मंगलवार को आत्महत्या की। उसने आत्महत्या करने से पहले शाम को करीब 6 बजे पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई। स्माइल ने शराब पी थी। सजदा ने बताया कि स्माइल ने उसे गुस्से में कहा कि जब से तुम मेरी ज़िंदगी में आई हो,सब खराब हो गया है।जब झगड़ा बढ़ा तो सजदा घर से बाहर निकल गई। स्माइल ने उसे कहा कि अगर वह वापस नहीं आई तो फांसी लगाकर आत्महत्या कर देगा। सजदा ने बताया कि वो वापस नहीं आई। उसे लगा कि वह उसे डरा रहा है लेकिन जब वो वापस आई तो स्माइल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले भी कई बार दे चुका था आत्महत्या की धमकी सजदा ने बताया कि स्माइल पहले भी कई बार आत्महत्या करने की धमकी दे चुका था। जब भी दोनों विवाद होता था तब वह आत्महत्या करने की बात करता था। उसे कई बार ऐसा कहने से भी रोका। कल भी लगा कि वही पहले की तरह ही सिर्फ धमकी दे रहा है। उधर, पुलिस ने इस मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।
Source link