दतिया में किशोरी से ब्लैकमेल कर रेप:वीडियो वायरल की धमकी, दो आरोपी फरार




दतिया में अतरेटा थाना अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी के साथ ब्लैकमेल कर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार रात दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सेवड़ा एसडीओपी अजय चानना ने बताया कि, पीड़िता ने मंगलवार देर रात थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि करीब एक साल पहले आरोपी संतोष राजपूत ने उसके साथ जबरदस्ती की और घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के साथी जसवंत राजपूत ने उसे कट्टा दिखाकर डराया-धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर और बदनामी के भय से वह लंबे समय तक चुप रही। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *