अलवर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नई रोड में छोटे-छोटे गड्ढे होने लगे तो शिकायत की।
अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण तारकोल महंगा हुआ अब रोड बनाने में तारकोल की जगह काला तेल काम लेने की शिकायतें आना शुरू हो गई हैं। करीब 11 दिन पहले अलवर के निकट रामगढ़ रोड पर देसूला गांव में बनाई करीब 1 किलोमीटर की रोड में तारकोल की जगह आधा काला तेल काम लेने का ग्रामीणों का आरोप है। दिन में घटिया रोड बनाने का विरोध हुआ तो एक ही रात को पूरा कर दिया। अभी से रोड में छोटे-छोटे गड्ढे होना शुरू हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में पोल खुल जाएगी। इसमें रोड़ियों के ऊपर शुरूआत में तारकोल की जगह काला तेल काम लिया गया। अफसरों को शिकायत की तो बोले कि 19 लाख की जगह 12 लाख रुपए ही मंजूर हुए हैं। इसलिए बजट की कमीे से दिक्क्त आई है। आगे दुरुस्त करा देंगे।
बीजेपी के एमआईए मंडल महामंत्री सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि देसूला में यह करीब एक किलोमीटर रोड 2 साल पहले रोड मंजूर हुई थी। जिसे बनवाने के लिए एक्सईएन से लेकर जेईएन तक खूब सिफारिश की। दोनों मंत्रियों तक गए। अब 26 मार्च को रातों रात रोड बना गए। दिन में घटिया रोड बनाने का विरोध किया तो रात को रोड बना दी। रोड के दोनों तरफ रोड़ियां तक नहीं डाली गई। जब अफसरों से शिकायत की तो बोले कि रोड के लिए 19 लाख रुपए की जगह 12 लाख रुपए आए हैं। इस घटिया रोड की 181 पर मुख्यमंत्री को भी शिकायत की है।
युवक विकास ने कहा कि रोड बनाने में तारकोल की जगह काला तेज काम लिया। जब रोड़ियां डाली गई तो उसके ऊपर शुरूआत में तारकोल नहीं डाला। उसकी जगह काला तेल काम लिया गया। बाद में रोड़ियों के साथ तारकोल काम लिया। -यहां 20 MM की जगह 5 MM की रोड़ियां ही डाली गई हैं। शिकायत करने के बाद रातोंरात रोड बना या है।