जैसलमेर शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शहर कोतवाल सुरजाराम जाखड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरपी (RP) कॉलोनी स्थित पुल के नीचे कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध डोडा पोस्त क
.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाल सुरजाराम जाखड़ की टीम क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान आरपी कॉलोनी पुल के पास एक संदिग्ध बाइक सवार युवक प्रेम सिंह (40 वर्ष) निवासी जानरा गांव, जैसलमेर आता दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3 किलो 395 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
बिक्री के लिए ले जा रहा था खेप, नाकाबंदी में पकड़ा
पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रेम सिंह (40 वर्ष) निवासी जानरा गांव, जैसलमेर के रूप में हुई है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बाइक पर यह अवैध खेप लेकर कहीं बेचने की फिराक में जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
NDPS एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने मादक पदार्थ और बाइक को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह डोडा पोस्त कहां से लाया था और शहर में किसे सप्लाई करने जा रहा था।