राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के 10 जनपदों सहित आजमगढ़ में में धुरंधर के विवादित पोस्टर लगाए जाने को लेकर आजमगढ़ में सियासत तेज हो गई है। जिले के आधा दर्जन थाना क्षेत्र में लगाए गए इस पोस्टर को जिला प्रशासन ने हटवा दिया है। वहीं जिले के कई थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र भी थानों पर दिया है। वही आजमगढ़ में लगे इस विवादित पोस्टर को लेकर समाजवादी पार्टी ने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए कहा कि यह भाजपा की चाल है। वहीं भाजपा ने इसे सिरे से ना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अपराधियों को संरक्षण देने का काम करती थी। अब जब फिल्म बनी है तो उल्टा सीधा बयान दे रहे हैं। इस पोस्टर से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। सपा बोली भाजपा ने लगवाए पोस्टर
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव का कहना है कि धुरंधर का यह विवादित पोस्टर भाजपा ने लगवाया है। इस पोस्ट में नाम भले ही किसी और का हो पर इसके पीछे भाजपा के लोग हैं। भाजपा के लोग स्वयं कार्य करते हैं और दूसरों पर आरोप लगाने का काम करते हैं। सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव का कहना है कि ल्यारी का राज आज योगी के राज में चल रहा है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के सजातीय माफिया अपराध कर रहे हैं। जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। उनके खिलाफ मुख्यमंत्री कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। अखिलेश यादव ऑस्ट्रेलिया में पढ़े लिखे हैं अखिलेश यादव ने अपने राज में बहुत काम किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर 15 से अधिक अपराध थे इसके साथ ही उनके नेताओं पर भी बड़ी संख्या में अपराध दर्ज हैं तो ल्यारी का राज इनका है कि अखिलेश यादव का है। भाजपा बोली सपा ने दिया अपराधियों को संरक्षण
भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह का कहना है कि धुरंधर अच्छी फिल्म है। आक्रांता, अपराधियों पर यह बनाई गई है। पूर्व की सरकारों में आक्रांता, अपराधी भूमाफिया थे। और आम गरीब जनता पर अत्याचार करते थे। आज जब इन अपराधियों के ऊपर फिल्म बन रही है। तो यह लोग बौखला कर अनाप शनाप बयान दे रहे हैं। ऐसे दो दांत अपराधियों को समाजवादी पार्टी ने संरक्षण देने का काम किया है। इस पोस्टर वार में भाजपा का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। यह है विवादित पोस्टर
आजमगढ़ जिले के आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में धुरंधर के विवादित पोस्टर लगने का मामला मंगलवार को आया था। जिले में लगाए गए इन पोस्टर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रहमान डकैत के स्टाइल में दिखाया गया है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धुरंधर बताया गया है। जिले में पोस्टर लगाए जाने की जानकारी मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी ने थानों पर पहुंचकर इस मामले की शिकायत की थी। इन पोस्टरों में सपा राज में हुई घटनाओं को ल्यारी राज के तौर पर बताने की कोशिश की गई है। होर्डिंग में सपा राज में हुए मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली दंगों को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया है। अखिलेश यादव की तस्वीर लगी है। जिसमें उन्होंने फिल्म के विलेज रहमान डकैत की तरह दिखाया है। उनकी तस्वीर के नीचे लिखा है ‘अखिलेश का ल्यारी राज’, वहीं दूसरी तरफ़ सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर है जिसमें वो कन्या के पैर धोते हुए नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ लिखा है ‘धुरंधर सीएम’। सीएम योगी की तस्वीर के साथ माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, मुकीम काला के मौत की अखबारों की कटिंग लगाई गई है। जिसके ज़रिए ये दिखाया गया है कि किस तरह से योगी सरकार में माफियाओं पर कार्रवाई की गई है। पूर्व में घटित हुई है घटनाएं
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए यूथ अगेंस्ट माफिया संगठन के महामंत्री अभिनव तिवारी का कहना है कि पूर्व में जो भी घटनाएं हुई थी। उन्हीं घटनाओं को इन पोस्टर के माध्यम से दिखाया गया है। प्रदेश के 10 जिलों में इस तरह की होर्डिंग लगाई गई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस तरह की होर्डिंग लगाई जाएगी और युवाओं को जागरूक किया जाएगा। यह एक अवेयरनेस ड्राइव है जिससे हम युवाओं को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।
Source link