फर्रुखाबाद बस स्टॉप पर चालक-परिचालकों में विवाद:दिल्ली जाने वाली बसों को पहले भेजने पर हुई धक्का-मुक्की




फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टॉप पर बुधवार को दिल्ली जाने वाली बसों को पहले रवाना करने को लेकर दो बसों के चालक और परिचालकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में बदल गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान एक चालक ने दूसरी बस की चाबी निकाल ली, जिससे बस आगे नहीं बढ़ पाई। इस खींचतान में दोनों बसें हल्के रूप से आपस में टकरा भी गईं, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर रोडवेज के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप से यह तय हुआ कि बसों को निर्धारित समय के अनुसार ही रवाना किया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति सामान्य हो पाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टॉप पर इस तरह के विवाद आम हो चुके हैं। अलग-अलग डिपो के चालक-परिचालकों के बीच अक्सर कहासुनी और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में अव्यवस्था और विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *